Indore, Madhya Pradesh
04 Nov 2026, 01:30 PM
अब घर बैठे बुक करें ‘पंडित जी’, पूजा के लिए हो रही ऑनलाइन बुकिंग, इंदौर में 700 पंडित रजिस्टर्ड
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब पूजा-पाठ कराने के लिए घर बैठे आराम से पंडित मिलेंगे। डिजिटल दौर में धार्मिक अनुष्ठानों को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है। शहर के स्टार्टअप ने पंडितों और यजमानों के बीच डिजिटल माध्यम से संपर्क स्थापित करने का मॉडल तैयार किया है। प्लेटफॉर्म पर करीब 700 पंडित रजिस्टर्ड हो चुके हैं और दीपावली पूजा के लिए इनमें से करीब 70 फीसदी की बुकिंग हो गई है। इस पहल से लोगों को घर, दुकान और ऑफिस में पूजा के लिए पंडित उपलब्ध हो रहे हैं तो पंडितों के लिए भी रोजगार व अतिरिक्त आय का माध्यम तैयार हुआ है। दीपावली पूजन के साथ गृह प्रवेश, सत्यनारायण कथा, विवाह, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)