जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
Rajasthan 27 Oct 2026, 11:50 PM

जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

ABP News
@abpnews

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ सोमवार को जयपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

शंकर गोरा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा हे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं में उसे पार करने की कोशिश की थी. इसी दौरान BYJM अध्यक्ष  शंकर ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी की वर्दी का गिरेबान पकड़ लिया.

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये

आपा खो बैठे BYJM अध्यक्ष

दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चोमू पुलिया के पास सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया. इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा और उनके कुछ साथी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और दूसरी तरफ जाने की कोशिश करने लगे.

दूसरी तरफ मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा आपा खो बैठे और उन्होंने सत्ता का नशा दिखाते हुए बैरिकेडिंग पर बैठे हुए ही एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर हाथ डाल दिया. उन्होंने पुलिसकर्मी के कॉलर को पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की.

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के साथ मौजूद एक अन्य कार्यकर्ता ने दूसरे पुलिसकर्मी के हाथ में पड़ा हुआ वायरलेस सेट छीनने की कोशिश की. हालांकि, उनकी यह कोशिश नाकाम रही. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्की लाठीचार्ज भी करना पड़ा ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके.

मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट

बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुड़दंग यही नहीं रुका. इसी कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट भी की. इन दोनों ही घटनाओं के वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग इन वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation