22 Oct 2026, 03:56 PM
बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया ‘मीर जाफर’, विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश में अशांति फैलाने का आरोप
News Patrika
@newspatrika
Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने राहुल गांधी को देश का गद्दार और मीर जाफर तक कह दिया। भाटिया ने एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि कैसे विश्वासघात के ये तार विदेशी एजेंसियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के लिए कहा कि वे विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर देश में लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने और अराजकता फैलाने का एक खतरनाक खेल खेल रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)