Madhya Pradesh
18 Sep 2026, 11:10 AM
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी मनोकामना, खुद बताया- महाकाल से क्या मांगा
Patrika
@patrika
BJP President Nitin Nabin : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एमपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। नितिन नवीन ने अन्य अनेक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। उन्होंने उज्जैन में ही रात्रि विश्राम किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को तड़के ही महाकाल मंदिर पहुंच गए। वे भस्म आरती में सम्मिलित हुए। नितिन नवीन ने महाकाल की विधिवत पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की। नितिन नवीन ने बाद में बताया कि उन्होंने भगवान महाकाल से देशवासियों के सुख की कामना की। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी महाकाल का आशीर्वाद मांगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)