पटना में दारोगा भर्ती मेन्स परीक्षा रद्द होने पर बवाल, अभ्यर्थी भड़के, पुलिस से हुई झड़प
29 Oct 2026, 03:56 PM

पटना में दारोगा भर्ती मेन्स परीक्षा रद्द होने पर बवाल, अभ्यर्थी भड़के, पुलिस से हुई झड़प

News Patrika
@newspatrika
Bihar Daroga Candidates Protest: पटना में 1,799 पदों वाली बिहार दरोगा (Bihar Daroga/SI) भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ सफल अभ्यर्थियों ने गुरूवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान (गेट नंबर-10) से शुरू होकर जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए मुख्यमंत्री आवास (लोक सेवक आवास) की ओर बढ़े। जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को अभ्यर्थियों ने तोड़ दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation