04 Sep 2026, 08:41 PM
बिहार में फिर उठी चिराग पासवान को CM बनाने की मांग, राजू तिवारी बोले- आगामी चुनाव में LJPR बनाएगी सरकार
Patrika
@patrika
Chirag Paswan: बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग एक बार फिर सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी और चिराग पासवान राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। जिस वक्त चिराग पासवान को अगला सीएम बनाने की बात कही जा रही थी, वो खुद भी मंच पर मौजूद थे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)