भक्ति के बीच तेज आवाज बनी आफत: शाजापुर में डीजे के कंपन से मकान की छत गिरी, पंखा-सामान तक टूटा
Shajapur, Madhya Pradesh 27 Sep 2026, 05:40 PM

भक्ति के बीच तेज आवाज बनी आफत: शाजापुर में डीजे के कंपन से मकान की छत गिरी, पंखा-सामान तक टूटा

Patrika
@patrika
Shajapur News : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले शुजालपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे से नागरिकों की परेशानी के बीच चौबे मार्ग क्षेत्र में एक मकान की छत का हिस्सा गिर गया। ये मकान शहर के एकमात्र सिविल अस्पताल के पास है। आसपास मरीजों के उपचार और भर्ती की चिकित्सा सुविधाएं भी हैं। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation