Uttar Pradesh
02 Nov 2026, 10:02 AM
बाराबंकी में विवाहिता की मौत पर बवाल, पति समेत 5 पर दहेज हत्या का आरोप
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के गुलरिहा गार्दा में विवाहिता वैष्णवी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.शनिवार रात उसका शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है.

परिजनों ने ससुरालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. वैष्णवी की मौत से उसके परिजनों का बुरा हाल है, उन्होंने इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक,साल 2023 में उन्नाव निवासी वैष्णवी की शादी बर्तन कारोबारी परिवार के आकाश गुप्ता से हुई थी. मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी में 20 लाख रुपये नकद और डायमंड की अंगूठी देने के बावजूद ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे. परिजनों ने करवा चौथ पर भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है. ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

मायके पक्ष ने पति आकाश गुप्ता, ससुर सुभाष गुप्ता, सास नीलम उर्फ रानी, देवर अक्षांश उर्फ अर्जुन और ननद प्रार्थना रिया पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि वैष्णवी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने पति आकाश गुप्ता को हिरासत में लिया है. इसके अलावा परिजनों के बयान और ससुरालीजनों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट  के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. लड़की पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

उधर इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. हर कोई इस बात से हैरत में है कि शादी के तीन साल के भीतर आखिर इस तरह से वैष्णवी की मौत कैसे हो गई. उसके परिजनों का भी बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)