बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पहले 3 दोस्तों की मौत, चौथे ने लखनऊ में तोड़ा दम
Uttar Pradesh 03 Nov 2026, 01:57 PM

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पहले 3 दोस्तों की मौत, चौथे ने लखनऊ में तोड़ा दम

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार की शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के बैसनपुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने बाइक सवार चार दोस्तों को ऐसी टक्कर मारी कि तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

जबकि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे चौथे युवक ने सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.चारों की मौत से दलसिंहपुर गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू

भंडारे में गए थे सभी

जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर रविवार की शाम करीब 7:30 बजे दलसिंहपुर गांव निवासी चार दोस्त अनूप कुमार रावत (22), विमलेश यादव (22), अनिल कुमार यादव (24) और गया प्रसाद (30) पड़ोसी गांव धरौली में आयोजित दुर्गा पूजा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे. चारों दोस्त प्रसाद खाकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे बैसनपुरवा मोड़ के पास लखनऊ-अयोध्या हाईवे पार करने लगे, तभी अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे.  हादसे में अनूप कुमार रावत और विमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार यादव का शव दुर्घटना के बाद सड़क किनारे झाड़ियों में मिला.  चौथे दोस्त गया प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए.  उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

एक हादसे ने उजाड़ दिए चार परिवार

चारों दोस्तों की मौत की खबर जैसे ही दलसिंहपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. जिन घरों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है. एक ही गांव के चार युवकों की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम, चालक की पिटाई

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जाम लगा दिया. गुस्साई भीड़ ने टाटा सफारी चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और चक्काजाम के चलते हाईवे पर करीब आधे से एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं.

सूचना पर रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. दुर्घटनाग्रस्त टाटा सफारी को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया.

राज्यमंत्री सतीश शर्मा और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप पहुंचे पीड़ित परिवारों के बीच

हृदयविदारक हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर भी स्थिति की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. वहीं, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया.

फिलहाल इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. चार दोस्तों का एक साथ घर से निकलना और फिर कभी वापस न लौटना पूरे गांव को झकझोर गया है. दलसिंहपुर में हर आंख नम है और हर जुबान पर बस एक ही सवाल है. आखिर सड़क पर तेज रफ्तार का यह कहर कब थमेगा?

यह भी पढ़ें: दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: CM योगी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation