BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग
02 Nov 2026, 07:03 PM

BoB Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मिल रही नौकरी, 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही ज्वाइनिंग

ABP News
@abpnews

सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने नई भर्ती निकाली है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है. हालांकि यह भर्ती सामान्य क्लर्क या प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों के लिए नहीं है, बल्कि बैंक के आईटी विभाग में वरिष्ठ पदों को भरने के लिए की जा रही है.

बैंक को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अनुभवी प्रोफेशनल्स की जरूरत है. खास बात यह है कि इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. अच्छा प्रदर्शन करने और बैंक की जरूरत के आधार पर इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में आईटी क्षेत्र में पहले से काम कर रहे अनुभवी युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है.

इन पदों पर निकली है भर्ती

यह भर्ती में आईटी विभाग में चार वरिष्ठ पदों के लिए हैं. पहला डिप्टी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Dy. CTO), इस पद पर बैंक के तकनीकी सिस्टम, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आईटी रणनीति से जुड़े कामों की जिम्मेदारी होगी. दूसरा हेड AI, इस पद पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़ी तकनीकों को बैंकिंग सेवाओं में लागू करने का काम होगा. तीसरा डिप्टी हेड क्लाउड CoE, इस पद पर क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े सिस्टम और तकनीकी ढांचे को संभालना होगा. चौथा डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, इस पद पर बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंजीनियरिंग सिस्टम के विकास एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी.

ये उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं. डिप्टी CTO के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कम से कम 15 साल का संबंधित अनुभव और वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है. हेड AI के लिए  कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित विषय में BE/BTech अथवा MCA की डिग्री होनी चाहिए. वहीं कुल 12 साल का अनुभव और AI, NLP तथा कंटेंट एनालिसिस में कम से कम छह साल का अनुभव जरूरी है. डिप्टी हेड क्लाउड में भी संबंधित इंजीनियरिंग विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री के साथ कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए. इसमें पांच साल का अनुभव क्लाउड कंप्यूटिंग में होना जरूरी है. वहीं डिप्टी हेड प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग के लिए संबंधित विषय में BE/BTech या MCA की डिग्री और कम से कम 10 साल का तकनीकी अनुभव होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: India Post Recruitment 2026: डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली नौकरी, मिलेगी 63000 सैलरी

तीन साल का होगा कॉन्ट्रैक्ट

इन पदों पर नियुक्ति शुरुआत में तीन साल के लिए की जाएगी. बैंक के नियमों के अनुसार, अच्छे प्रदर्शन और बैंक की जरूरत के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट को एक-एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. बैंक की अधिकतम अवधि पांच साल तक हो सकती है. यह नियमित सरकारी बैंक की नौकरी नहीं, बल्कि तय अवधि वाली संविदा भर्ती है. इसलिए आवेदन करने से पहले सकी शर्तें जानना आपके लिए बेहतर होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. इसके बाद Careers सेक्शन में Current Opportunities पर जाएं और विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/18 को चुनें. संबंधित पद की योग्यता और शर्तें पढ़ें. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 28 अक्टूबर 2026 से हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2026 है.

यह भी पढ़ें: Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation