सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं
23 Oct 2026, 06:58 PM

सस्ता होम और कार लोन, महिलाओं के लिए भी ऐलान, इस बैंक ने की बड़ी घोषणाएं

ABP News
@abpnews

त्योहारों के सीजन में अगर आप घर या नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बैंक ऑफ बड़ौदा के नए ऑफर के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए. बैंक ने अपने फेस्टिव कैंपेन के तहत होम लोन, कार लोन, सेविंग अकाउंट और डेबिट कार्ड पर कई फायदे देने का ऐलान किया है. खास बात ये है कि महिला ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दर में अलग से छूट रखी गई है. वहीं, महिलाओं के लिए कुछ खास सेविंग अकाउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं.

बैंक के इस अभियान का नाम 'बॉब के संग त्योहार की उमंग- शुभ भी, लाभ भी' है. आइए जानते हैं कि इस ऑफर में किसे कितना फायदा मिल सकता है.

कितना है होम लोन का ब्याज?
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, उसके होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.40% सालाना है. इसके साथ पात्र ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस में पूरी छूट भी दी जा रही है. महिला ग्राहकों को होम लोन की ब्याज दर में 0.05 प्रतिशत अंक की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है.

इसके अलावा 40 साल से कम उम्र के कुछ ग्राहक, बैंक में सैलरी अकाउंट रखने वाले चुनिंदा सरकारी, PSU और कॉरपोरेट कर्मचारी और कुछ दूसरे श्रेणियों के ग्राहकों को 0.10 प्रतिशत अंक की छूट मिल सकती है. अगर आप घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो बैंक की 'बॉब स्वभूमि' योजना भी एक ऑप्शन है. इसमें ग्राहकों को कम मार्जिन, कर्ज चुकाने के लिए लंबा समय और प्रोसेसिंग फीस में छूट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं.

कार खरीदने वालों को कितनी राहत?
नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बैंक ने कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.85% सालाना रखी है. बैंक के मुताबिक, आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल तरीके से की जा सकती है. साथ ही, लोन की मंजूरी और दस्तावेजों की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की गई है.

अगर आप पेट्रोल या डीजल की जगह इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो बैंक की 'बॉब ग्रीन व्हील्स' योजना के तहत ग्राहकों को ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत अंक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है. इसमें लोन चुकाने के लिए लंबा समय मिलने का ऑप्शन भी शामिल है.

महिलाओं के लिए सेविंग अकाउंट

बैंक ने महिला ग्राहकों के लिए दो सेविंग अकाउंट ऑप्शन के फायदे भी बताए हैं.

1.bob Global Women NRE/NRO Savings Account- इस अकाउंट में ऑटो स्वीप की सुविधा मिलती है. इसके साथ व्यक्तिगत दुर्घटना और हवाई दुर्घटना बीमा कवर जैसे लाभ भी शामिल हैं. ये अकाउंट NRE/NRO श्रेणी के पात्र ग्राहकों के लिए है.

2.bob Women Sapphire Savings Account- इस अकाउंट में 10 लाख रुपये तक का कैंसर केयर कवर, परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श और Tiara Credit Card से जुड़े खास ऑफर शामिल हैं. इन सुविधाओं का लाभ अकाउंट की शर्तों और पात्रता के अनुसार मिलेगा.

खरीदारी पर भी छूट
बैंक ऑफ बड़ौदा के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिल सकता है. बैंक ने चुनिंदा ब्रांड और मर्चेंट के साथ शॉपिंग, खाना-पीना, यात्रा और किराने का सामान खरीदने जैसी कैटेगरी में इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर दिए हैं.

'सुबह खाता हूं तो शाम की चिंता सताती है...' पंडित जी ने बताई बिन सैलरी दुबई में कैसे कटती जिंदगी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation