Badrinath Helicopter Missing : बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता,  तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
30 Oct 2026, 03:31 PM

Badrinath Helicopter Missing : बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर हुआ लापता, तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

News Patrika
@newspatrika
Badrinath Helicopter Missing : चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर से संपर्क और उसकी लोकेशन नहीं मिलने की सूचना प्रशासन को मिली है। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। चमोली जिला प्रशासन के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार हैं, जिनमें पांच यात्री और एक पायलट शामिल हैं। प्रशासनिक टीमें और संबंधित हेलीकॉप्टर कंपनी विमान की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation