'जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे', रामपुर में लगे आजमवादी पोस्टर
Uttar Pradesh 01 Nov 2026, 07:18 PM

'जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे', रामपुर में लगे आजमवादी पोस्टर

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान शनिवार को जमानत पर जेल से बाहर आए, लेकिन निकलते हुए उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इस बीच अब शहर में लगे पोस्टरों ने समाजवादी पार्टी में नई हलचल पैदा कर दी है. जिसमें समाजवाद की जगह आजमवाद लिखा है.

यह पोस्टर इसरार अली नामक शख्स द्वारा लगवाया गया, उन्होंने खुद को आजमवादी बताया है. पोस्टर पर लिखा है, "जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे,आजम खान पर हुए एक-एक जुल्म का होगा हिसाब." इसके साथ ही पोस्टर पर फिलिस्तीन का झंडा लगा है. लेकिन जिस तरह से आजम खान के समर्थन में यह पोस्टर लगाया गया है, उसने नई चर्चा छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें: यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

29 अक्टूबर को मिली जमानत

यहां बता दें कि 29 अक्टूबर को इलाहाबद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी. जिसके बाद शनिवार शाम को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया.लेकिन जेल से बाहर आते ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ गाजियाबाद ले गयी. जहां रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया.

जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने कहा कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है और उनका कुसूर यूनिवर्सिटी बनाना है. जबकि अब्दुल्ला आजम फ़िलहाल रिहा हैं. आजम खान के समर्थकों ने जेल के बाहर नारेबाजी भी की थी.

रामपुर से लखनऊ में हलचल तेज

आजम खान की रिहाई, उसके बाद गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत पूरी पार्टी ने ऐतराज जताया है. लेकिन अब जिस तरह आजमवादी के पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हुई है, उसने सपा के भीतर ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि इसको लेकर अभी सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं ये है और न ही किसी वरिष्ठ नेता का बयान सामने आया है. अब सबकी निगाहें ईडी के अगले कदम पर टिक गयीं हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation