25 Sep 2026, 01:35 PM
Asian Games 2026: मेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई जगह, अपने 9वें गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर
Patrika
@patrika
Kabaddi at Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेंस कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 66-28 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया 2018 के एशियन गेम्स को छोड़कर सभी संस्करण के फाइनल में पहुंची है और गोल्ड मेडल जीता है। टीम अब अपने 9वें गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की और पहले हाफ के खत्म होने तक 37-18 की बढ़त बना ली। पहले ही हाफ में मुकाबला लगभग भारत की झोली में आ चुका था और दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे हाफ में सिर्फ 10 अंक थाईलैंड को हासिल करने दिए, जबकि भारत ने 29 अंक अर्जित किए। आखिरी सीटी बजने तक भारतीय टीम 66-28 से आगे थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)