Ashok Gehlot : रितु बराला केस में अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- राजस्थान सरकार पूरी तरह से हो चुकी है अक्षम
20 Oct 2026, 05:46 PM

Ashok Gehlot : रितु बराला केस में अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- राजस्थान सरकार पूरी तरह से हो चुकी है अक्षम

News Patrika
@newspatrika
Ashok Gehlot : दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआइ कार्यकर्ता रितु बराला के साथ कथित मारपीट का मामला राजस्थान में राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार शाम कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और लीगल टीम के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना शुरू किया था। इस मामले पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा क्या राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरह से अक्षम हो चुकी है? अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि जयपुर पुलिस को रितु बराला की केवल एक ‘जीरो FIR’ दर्ज करके मामला आगे दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करना है। आगे की पूरी जांच और कार्रवाई दिल्ली पुलिस को ही करनी है। इसके बावजूद राजस्थान की एक बेटी को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा है?
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation