‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू
30 Oct 2026, 09:31 AM

‘हमारे जवान उधर जाते हैं, उनके सैनिक इधर आते हैं’, चीनी घुसपैठ पर बोले अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू

News Patrika
@newspatrika
Pema Khandu on Border Transgession: अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के बीच हुई झड़प की खबरों के बीच मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने स्थिति स्पष्ट की है। तवांग में आयोजित इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट के दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं और अक्सर होती रहती हैं, क्योंकि चीन 1914 की ‘मैकमोहन रेखा’ को आधिकारिक सीमा के रूप में नहीं मानता है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि फिलहाल सीमा पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और भारतीय सेना सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation