सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
17 Oct 2026, 08:23 PM

सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती

ABP News
@abpnews

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को खरीदने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फोन की प्री-बुकिंग शुरू होते ही शुरुआती स्टॉक खत्म हो गया और अब इसे ऑर्डर करने वाले यूर्जस को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. कुछ बाजारों में फोन की डिलीवरी की तारीख जनवरी 2027 तक पहुंच गई है, हालांकि Apple ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि प्री-बुकिंग के पहले चरण में बिक्री के लिए कितने फोन उपलब्ध कराए गए थे. ऐसे में यह साफ नहीं है कि स्टॉक जल्दी खत्म होने की वजह यूजर्स की भारी मांग है या कंपनी ने शुरुआत में बिक्री के लिए कम फोन उपलब्ध कराए थे.

प्री-बुकिंग शुरू होते ही खत्म हुआ शुरुआती स्टॉक

iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर को शुरू हुई थी. अमेरिका समेत कई बाजारों में शुरुआती स्टॉक कुछ ही समय में बिक गया. इसके बाद डिलीवरी की अनुमानित तारीखें लगातार आगे बढ़ने लगीं. अमेरिका में कुछ कॉन्फिगरेशन के लिए डिलीवरी की तारीख नवंबर से बढ़कर जनवरी 2027 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है. चीन में भी Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर डिलीवरी के लिए जनवरी 2027 की तारीख दिखाई गई, जबकि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन के सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए.

क्या ज्यादा मांग की वजह से बढ़ा इंतजार?

iPhone Duo की डिलीवरी में देरी की वजह उसका नया फोल्डेबल डिजाइन हो सकता है, जिसे बनाने में कंपनी को ज्यादा समय लग रहा हो. इसके अलावा शुरुआत में बिक्री के लिए कम फोन उपलब्ध होने की आशंका भी है, हालांकि Apple ने अभी यह नहीं बताया है कि पहले चरण में कितने फोन बिक्री के लिए रखे गए थे. ऐसे में यह साफ नहीं है कि डिलीवरी में देरी की वजह ज्यादा मांग या फोन की कम सप्लाई है.

यह भी पढ़ें - 40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman

कितनी है iPhone Duo की कीमत?

Apple का पहला फोल्डेबल फोन प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है. भारत में इसके 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं, 2TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे. फोन Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली है.

iPhone Duo में क्या-क्या है खास?

iPhone Duo में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन दिया गया है. इसमें बाहर की तरफ 5.4 इंच की कवर स्क्रीन और फोन खोलने पर 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A20 Pro चिपसेट दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में दो 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं. यह iOS 27 पर काम करता है और इसमें फिजिकल सिम ट्रे की जगह केवल eSIM का सपोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें - दिन की धूप, रात की रोशनी! कैसे काम करती है सोलर लाइट की टेक्नोलॉजी?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation