04 Nov 2026, 08:08 PM
Apple New Policy : अब उम्र देखकर ऐप्स देगा App Store! Apple ने बदली iPhone की पॉलिसी
ABP News
@abpnews

Apple New Policy : बच्चों और कम उम्र के यूजर्स को ऐसे ऐप्स से दूर रखने के लिए Apple ने अपने App Store के नियमों में बदलाव किया है. अब डेटिंग और AI चैटबॉट वाले ऐप्स पर कंपनी पहले से ज्यादा नजर रखेगी. जिन ऐप्स पर यूजर्स को वर्चुअल पार्टनर से रोमांटिक बातचीत करने की सुविधा मिलती है, उन्हें कम से कम 18 साल की उम्र वालों के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा ऐप बनाने वाली कंपनियों को यह भी बताना होगा कि उनका ऐप यूजर की लोकेशन किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप के साथ शेयर करता है या नहीं. इससे यूजर्स को अपनी निजी जानकारी और लोकेशन शेयर होने के बारे में पहले से पता चल सकेगा. तो आइए जानते हैं कि Apple के नए  नियम कब से लागू होंगे

कब से लागू होंगे नए नियम?

Apple के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 से App Store Connect पर डेवलपर्स के लिए कुछ नए सवाल और कंटेंट डिस्क्रिप्टर जोड़े जाएंगे. इनके जरिए ऐप बनाने वाली कंपनियों को बताना होगा कि उनके ऐप में डेटिंग, रिलेशनशिप या AI के साथ रोमांटिक बातचीत जैसी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं. कंपनी ने डेवलपर्स को इन जानकारियों को अपडेट करने के लिए 12 जनवरी 2027 तक का समय दिया है. इसके बाद ऐप की उम्र से जुड़ी रेटिंग तय करने में इन जानकारियों का इस्तेमाल किया जाएगा. डेटिंग और रिलेशनशिप फीचर वाले ऐप्स के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल रखी जाएगी.

लोकेशन शेयरिंग पर भी देनी होगी जानकारी

Apple ने उम्र से जुड़ी पाबंदियों के साथ प्राइवेसी को लेकर भी नया नियम जोड़ा है. अब डेवलपर्स को यह बताना होगा कि उनका ऐप यूजर की असली लोकेशन किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप के साथ शेयर करता है या नहीं. इसका मकसद यूजर्स को यह जानकारी देना है कि उनकी लोकेशन दूसरे लोगों तक पहुंच सकती है. हालांकि, लोकेशन शेयरिंग वाले हर ऐप को 18+ रेटिंग नहीं मिलेगी. इसकी उम्र सीमा अलग-अलग देशों के नियमों पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें - Dell 14S Launch : कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार प्रोसेसर! Dell 14S भारत में लॉन्च

किन एप्स पर Apple के इस फैसले का असर

Apple के इस फैसले का असर सिर्फ सामान्य डेटिंग ऐप्स तक सीमित नहीं रहेगा. Character.AI और Replika जैसे AI कंपेनियन ऐप्स भी नए नियमों के दायरे में आएंगे. इन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स वर्चुअल किरदारों से बातचीत कर सकते हैं. इनमें दोस्त, काल्पनिक कैरेक्टर और रोमांटिक पार्टनर जैसे ऑप्शन शामिल हैं. नए नियमों के अनुसार, अगर कोई वर्चुअल साथी यूजर के साथ रोमांटिक या सेक्शुअल बातचीत करता है, तो उस ऐप को भी 18+ रेटिंग देनी होगी.

यह भी पढ़ें - Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)