ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी और रिसेप्शन की डेट आई सामने
17 Oct 2026, 04:22 PM

ग्रीस में सात फेरे लेंगे अनिरुद्ध और काव्या मारन? शादी और रिसेप्शन की डेट आई सामने

ABP News
@abpnews

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर 2026 में ग्रीस में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है, जिसमें फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या की ओर से अभी तक शादी या रिसेप्शन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इस दिन होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करेंगे. शादी के बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी खबर है, जिसके लिए तमिलनाडु की राजधानी के एक फाइव स्टार होटल को चुने जाने की बात कही जा रही है.

पहले खबरें थीं कि रिसेप्शन 14 नवंबर को होगा, लेकिन अब इसकी तारीख 21 नवंबर बताई जा रही है. तारीख बदलने की वजह सामने नहीं आई है और न ही कपल ने शादी या रिसेप्शन की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि की है.

तमिलनाडु के CM विजय को दिया गया इन्विटेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के शादी समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. बताया जा रहा है कि शादी के निमंत्रण भेजे जा चुके हैं, हालांकि गेस्ट की लिस्ट और समारोह की तैयारियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बना ली थी. साल 2012 में फिल्म '3' के गाने ' व्हाई दिस कोलावेरी दी' से उन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी मिली. अनिरुद्ध ने 'जेलर', 'जवान' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों के म्यूजिक से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं, वो हाल ही में नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर 2' के लिए म्यूजिक कंपोजर के तौर पर जुड़े हैं.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation