26 Oct 2026, 03:36 PM
Ranji Trophy: अंगकृष रघुवंशी के बाद मुशीर खान भी शतक की ओर, पहले दिन ही मजबूत स्थिति में मुंबई
News Patrika
@newspatrika
Mumbai vs Haryana, Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के एलीट और प्लेट ग्रुप मैच सोमवार 26 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मुंबई के बीकेसी में 45वां मुकाबला मुंबई और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन दूसरे सेशन में दो विकेट के नुकसान पर 220 का आंकड़ा छू लिया है। अंगकृष रघुवंशी ने इस मुकाबले में शतक बनाया है, यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने 180 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए हैं। वहीं, सरफराज खान के छोटे भाई मुकाबले 90 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इस तरह पहले ही दिन मुंबई ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)