Madhya Pradesh
05 Oct 2026, 12:45 PM
अमित शाह ने ढूंढ़ी राहुल गांधी की काट, कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने की बड़ी पहल
Patrika
@patrika
Amit Shah : मध्यप्रदेश में अगले विधानसभा चुनावों में जीत के लिए दोनों प्रमुख दल, आदिवासियों को लुभाने की हर कोशिश कर रहे हैं। यह वर्ग कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता है लेकिन अब बीजेपी भी इसमें खासी पैठ बना चुकी है। पिछले सप्ताह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले बालाघाट का दौरा किया और आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में सरकार को घेरा। कांग्रेस ने इस दौरे को खूब प्रचारित भी किया। बीजेपी ने राहुल गांधी के दौरे को राजनीतिक फायदे की कवायद बताया। पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी काट भी ढूंढी। रविवार को सीएम मोहन यादव प्रदेश के दो आदिवासी बाहुल्य जिलों, मंडला और पांढुर्णा गए और अनेक सौगातें दीं। इतना ही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जयंती के मौके पर रानी दुर्गावती के योगदान को यादकर मध्यप्रदेश सहित देशभर के करोड़ों आदिवासियों को साधा। उन्होंने गोंडवाना साम्राज्य की इस महारानी को नारी शक्ति और स्वाभिमान का पर्याय बताया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)