Amit Shah: अमित शाह ने मुंबई में किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा
13 Sep 2026, 06:11 PM

Amit Shah: अमित शाह ने मुंबई में किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा

Patrika
@patrika
Amit Shah Mumbai: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई की एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित ‘गणेश ज्ञानार्थी’ विशेष पांडुलिपि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत की ऐतिहासिक स्मृति, संस्कृति, भाषा और ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। शाह ने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास, संस्कार, भाषा, अभिलेख और परंपराओं की रक्षा नहीं कर सकता, वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसके खत्म होने में देर नहीं लगती। इसी दौरान मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का ऐलान किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation