Alwar: चुनाव में कितना खर्चा किया…? महापौर और 63 प्रत्याशियों ने अब तक नहीं दी जानकारी
29 Sep 2026, 04:56 PM

Alwar: चुनाव में कितना खर्चा किया…? महापौर और 63 प्रत्याशियों ने अब तक नहीं दी जानकारी

Patrika
@patrika
अलवर नगर निगम चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च का हिसाब देने का अंतिम दिन मंगलवार है, लेकिन अभी तक 63 प्रत्याशियों ने खर्च का विवरण जमा नहीं कराया है। इनमें नवनिर्वाचित महापौर सुमनलता अग्रवाल भी शामिल हैं। कुल 344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें से अब तक 281 प्रत्याशी अपना खर्च विवरण जमा करा चुके हैं। चुनाव खर्च प्रपत्र जमा नहीं कराने वाले प्रत्याशियों में बड़ी संख्या उन उम्मीदवारों की है, जिनकी चुनाव में जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि, जमानत जब्त होने वाले सभी प्रत्याशियों ने खर्च का हिसाब नहीं रोका है। इनमें से कई प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रपत्र में अपना खर्च विवरण जमा कराया है। चुनाव में कुल 184 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation