21 Sep 2026, 03:40 PM
अलवर नगर निगम मेयर चुनाव: भाजपा की सुमनलता अग्रवाल जीतीं, 42 वोट मिले
Patrika
@patrika
अलवर नगर निगम की पहली मेयर के रूप में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल चुनाव जीत गई हैं। सोमवार को हुए मतदान में सुमनलता को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। भाजपा को 13 निर्दलीय और बसपा पार्षद का समर्थन मिला। परिणाम के साथ ही अलवर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बन गया। मतदान परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। जिले की अन्य नगरपालिकाओं में भी अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए गए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)