22 Sep 2026, 01:41 PM
अलवर मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग? कांग्रेस खेमे में 25 पार्षद दिखे, वोट मिले 23
Patrika
@patrika
अलवर नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। चुनाव परिणाम के बाद अब दोनों दलों के पार्षदों की संख्या और मतदान के आंकड़ों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर कांग्रेस खेमे में नजर आए पार्षदों की संख्या और मिले वोट के बीच अंतर को लेकर क्रॉस वोटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)