अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों का चुनावी परिणाम… देखें यहां 
14 Sep 2026, 11:05 AM

अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों का चुनावी परिणाम… देखें यहां 

Patrika
@patrika
Nikay Chunav Result 2026: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत अलवर (Alwar), कोटपूतली-बहरोड़ (Kotputli-Behror) और खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) जिलों में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। अलवर जिले की 12 नगरीय निकायों के 348 वार्डों में चुनाव लड़ रहे कुल 1,713 प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम सामने आएंगे। अलवर नगर निगम के 65 वार्डों की मतगणना बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में हो रही है। अन्य 11 नगर पालिकाओं की मतगणना संबंधित पालिका मुख्यालयों पर बनाए गए केंद्रों पर जारी है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकृत पास के बिना प्रवेश पर रोक है तथा मतगणना केंद्रों पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर भी पाबंदी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation