11 Sep 2026, 05:20 PM
Alliance Air की फ्लाइट में उड़ान के दौरान बंद हुआ एक इंजन, करीब 40 यात्रियों के साथ दिल्ली में लैंडिंग
Patrika
@patrika
Alliance Air Emergency Landing: प्रयागराज से दिल्ली आ रही Alliance Air की फ्लाइट में शुक्रवार को एक इंजन के काम करना बंद करने के बाद फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। तकनीकी खराबी के बावजूद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट में करीब 40 यात्री सवार थे। फ्लाइट नंबर 9I 698 Alliance Air की थी और इसमें ATR 72 विमान का इस्तेमाल किया जा रहा था। उड़ान के दौरान एक इंजन के इनऑपरेटिव होने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)