Uttar Pradesh
26 Oct 2026, 06:53 PM
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में चुनावी साल से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर धांधली करने का आरोप लगाया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव करीब आ गया है, बहुत समय नहीं बचा है. आज की ज्वाइनिंग से पूरब और पश्चिम हिल गया है. पूरे यूपी में इन साथियों के माध्यम से पीडीए के पक्ष में संदेश गया है. इनके जुड़ने से पीडीए की लड़ाई मजबूत दिखाई दे रही है. इन साथियों के आने से पीडीए परिवार की जीत और बड़ी होती जा रही है.

यूपी: AI से बनाई चिता की तस्वीर, खुद को मुर्दा बताकर हुआ फरार; आरोपी गिरफ्तार

सपा की सरकार बनने पर वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की घोषणा

अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी देने का काम करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग खत्म करने का काम करेंगे. वाल्मीकि समाज के घर का मालिकाना हक दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मेनिफेस्टो में काम करेंगे.

बीजेपी पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट में अभी भी बीजेपी हेराफेरी करने, धांधली करने से नहीं रुक रही है. उन्होंने कहा कि "जैसे-जैसे जानकारी हासिल कर रहे हैं, सरप्राइजिंग जानकारी मिल रही है. नंदलाल निषाद दशरथ विकास जिसके कई बूथों पर नाम शामिल थे. अब इलेक्शन कमीशन सभी दलों के घेरने पर मजबूरी में काम कर रहा है.

वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मांग

अखिलेश यादव ने मांग की है कि वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए. सरकार और इलेक्शन कमीशन को फैसला लेना चाहिए, बायोमेट्रिक आधार पर बूथ से जोड़ा जाए. आरोप लगाया कि बीजेपी के पास नकली आधार छपने की न जाने कौन सी मशीन है. उन्होंने कहा कि वोट फिक्सिंग नहीं होनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा असुरक्षित हुई है, नौकरी नहीं दे पा रहे, आरक्षण में खिलवाड़. बीजेपी कैसा लोकतंत्र चला रही? कोई सुनने वाला नहीं है. अखिलेश यादव ने कहा कि वोटिंग के दिन हम चाहते हैं कि बायोमेट्रिक हो और वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए.

पोस्टर लगाकर करेंगे गलत प्रचार तो मजबूत होगा पीडीए- अखिलेश

पोस्टर वार पर अखिलेश यादव ने कहा कि जितना ये पोस्टर लगाकर गलत प्रचार करेंगे, पीडीए और मजबूत होगा. अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि सपा सरकार बनेगी, तब बड़े पैमाने पर बेटियों को साइकिल बंटवाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि "हमारा लक्ष्य है बीजेपी हारे और हमेशा के लिए यूपी से हटाई जाए."

उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार कोई सवाल नहीं सुनना चाहती, अगर पूछेंगे तो कार्रवाई हो जाएगी. मेटा से मिलकर वीडियो चलने नहीं दे रहे. ये सरकार सवाल से डरती है, जो डरती है वो लोकतंत्र को कमजोर करेगी. बीजेपी को नकारात्मक राजनीति नहीं करना चाहिए.

घुसपैठिया विवाद पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

घुसपैठिया विवाद पर अखिलेश ने कहा चीन के बॉर्डर को लेकर संकट खड़ा हो रहा है. अरुणाचल प्रदेश और लेह-लद्दाख को लेकर बात आ रही है. वो भी तो घुसपैठिये हैं. उत्तराखंड के पूर्व सीएम बोलने लगे, अरे  हम अपने सीएम के बारे में कह रहे थे. उत्तराखंड से यहां आए हैं.

राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)