Uttar Pradesh
14 Oct 2026, 06:13 PM
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी में शामिल होने वाले अभय सिंह अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं. राकेश प्रताप सिंह अमेठी जिले की गौरीगंज सीट से विधायक हैं और विनोद चतुर्वेदी जालौन जिले की काल्पी सीट से विधायक हैं.

गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, आयोध्या गोसाईगंज के विधायक अभय प्रताप सिंह और कालपी जालौन के विधायक विनोद चतुर्वेदी को बीजेपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पटका पहनाकर औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री की स्मृति ईरानी सहित लगभग डेढ़ दर्जन मंत्री और विधायक सांसद मंच पर मौजूद रहे.

बीजेपी में शामिल होने पर क्या बोले विधायक विनोद चतुर्वेदी?

बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि 1982 से राजनीति में हूं, जो कभी नहीं हुआ वो बीजेपी राज में हो रहा है. पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा बुंदेलखंड को वो सब मिला जो 70 सालों में हमारी जनता को नहीं मिला.

उन्होंने आगे कहा कि पीएम और सीएम के काम से प्रभावित होकर और समाजवादी पार्टी की विचारधारा से आहत होकर हमने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. झांसी में सीएम योगी ने नोएडा की तर्ज पर PIDA की रचना की. 66 हजार जमीन इंडस्ट्रियल इलाके के लिए रिजर्व की गई. विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आखिर में नेतृत्व से वादा करते हुए कहा कि जो भी आदेश मिलेगा उसका हम पालन करेंगे.

गौसाईगंज विधायक अभय प्रताप सिंह क्या बोले?

समाजवादी पार्टी छोड़ने पर अभय सिंह ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम का विरोधी आचरण, सनातन का विरोधी आचरण, राम चरित मानस को जलाने और फाड़ने का जो काम किया गया. इस पर अखिलेश यादव द्वारा कुछ नहीं किए जाने से हम और हमारे मित्रों के मन आहत हुए.

दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ मिलकर विदेशी फंडिंग से प्रदर्शन करना. इन सभी चीजों को देखकर हमारा मन आहत हुआ. उन्होंने आगे कहा कि मैं 2012 से 2017 तक लगातार विधायक रहा. उस समय चाहें टीजीटी या पीजीटी, सिपाही भर्ती की बात है जितना घोटाला उस समय हुआ एक क्षेत्र और जाति विशेष के लोगों की भर्ती हुई.

यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3
Comments (0)