‘ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी’ का रास्ता साफ, एम्स भोपाल में मिलेगी नसों की जटिल सर्जरी से इलाज की सुविधा
Bhopal, Madhya Pradesh 30 Oct 2026, 11:25 AM

‘ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी’ का रास्ता साफ, एम्स भोपाल में मिलेगी नसों की जटिल सर्जरी से इलाज की सुविधा

News Patrika
@newspatrika
AIIMS Bhopal: सड़क हादसे में हाथ की नसें क्षतिग्रस्त होने पर मरीज के लिए हाथ उठाना, कोहनी मोड़ना और रोजमर्रा के काम करना तक मुश्किल हो सकता है। गंभीर चोट लगने से हाथ की हरकत पूरी तरह बंद हो सकती है। लेकिन अब इन परेशानियों से मरीजों को राहत मिल सकती है। जी हां जानकारी के लिए बता दें कि एम्स भोपाल में अब ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी से ऐसे मरीजों के बेहतर उपचार होगा। संस्थान के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह ने नसों की ऐसी जटिल चोटों की ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी की विशेष प्रशिक्षण लिया है। इससे एम्स में मरीजों की जांच और उपचार के साथ हाथ की कार्यक्षमता लौटाने की संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation