सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर
31 Oct 2026, 02:33 PM

सितंबर के AICPI इंडेक्स में बंपर उछाल, जानें DA, TA और HRA पर असर

ABP News
@abpnews

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले महीनों में उनकी टेक होम सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. दरअसल, लेबर ब्यूरो द्वारा जारी किए गए सितंबर 2026 के AICPI-IW सूचकांक में 1.1 अंकों का बड़ा उछाल आया है, जिससे यह सूचकांक अगस्त 2026 के 154.4 से बढ़कर 155.5 अंकों पर पहुंच गया है. साल 2026 में AICPI-IW में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यह जनवरी में 148.6 से बढ़कर सितंबर में 155.5 तक पहुंच गया है, जो अब तक कुल 6.9 अंकों की बढ़ोतरी है.

क्या होता है AICPI-IW इंडेक्स?

AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) यानी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक), भारत सरकार द्वारा देश में महंगाई को मापने का एक पैमना है. इसके जरिए केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) की गणना की जाती है. इसे ही महीने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का 'लेबर ब्यूरो' जारी करता है.

इसमें यह देखा जाता है कि रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों की कीमतें पिछले महीने या साल के मुकाबले घटी हैं या बढ़ी हैं. जैसे-जैसे यह इंडेक्स ऊपर उठता जाता है, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उसी अनुपात में बढ़ता जाता है ताकि बढ़ती महंगाई के बीच उनकी क्रय शक्ति (Purchasing Power) बनी रहे. अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने जुलाई 2026 की छमाही समीक्षा के तहत DA और DR में 3 प्रतिशत अंकों की वृद्धि की है, जिससे कुल DA दर 60% से बढ़कर 63% हो गई है.

जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक AICPI-IW में आया बदलाव

जनवरी 2026: 148.6

फरवरी 2026: 148.5

मार्च 2026: 149.1

अप्रैल 2026: 149.9

मई 2026: 150.8

जून 2026: 151.9

जुलाई 2026: 153.2

अगस्त 2026: 154.4

सितंबर 2026: 155.5

जनवरी 2027 के संशोधन के लिए जनवरी से दिसंबर 2026 तक के पूरे 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों का औसत ही अंतिम आधार बनेगा. अगर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में AICPI-IW 155.5 अंक पर स्थिर भी रहता है, तो भी 12 महीने का औसत बढ़ने के कारण जनवरी 2027 में DA में कम से कम 4% की बढ़ोतरी तय दिख रही है. बता दें कि सरकार किसी एक महीने में अचानक महंगाई बढ़ने या घटने पर DA तय नहीं करती, बल्कि पिछले 12 महीनों के AICPI-IW इंडेक्स के अंकों को जोड़ा जाता है और फिर उसे 12 से भाग देकर औसत स्कोर निकाला जाता है.

ये भी पढ़ें:

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation