AI से नौकरियां जाएंगी या नए रोजगार आएंगे? रिपोर्ट ने भारत के लिए बताया बड़ा खतरा और मौका
04 Oct 2026, 09:32 PM

AI से नौकरियां जाएंगी या नए रोजगार आएंगे? रिपोर्ट ने भारत के लिए बताया बड़ा खतरा और मौका

Patrika
@patrika
Artificial Intelligence(AI) को दुनिया भर में ऐसी तकनीक के रूप में देखा जा रहा है, जो उत्पादकता बढ़ाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार दे सकती है। ग्राहक सेवा, चिकित्सा निदान, कोडिंग और कंटेंट निर्माण जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि तकनीकी प्रगति का लाभ समाज के सभी वर्गों तक तुरंत नहीं पहुंचता। ऐसे में एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच रोजगार और आय पर पड़ने वाले असर को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक आर्टिकल के मुताबिक, एआई अर्थव्यवस्था में ऐसी स्थिति पैदा कर सकता है, जिसे आर्थिक इतिहासकार ‘एंगेल्स पॉज’ कहते हैं। इसमें उत्पादकता और संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी होती है, लेकिन आम कामगारों की आय और जीवन स्तर में सुधार अपेक्षाकृत देर से दिखाई देता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation