01 Nov 2026, 06:18 PM
फ्लाइट टिकट पर महंगाई की मार, चौथी बार बढ़े ATF के दाम
ABP News
@abpnews

हवाई जहाज से सफर करने वालों के लिए एक बार फिर महंगाई की खबर है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो गया है. 1 नवंबर से इसकी कीमत में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में अब एक लीटर ATF की कीमत 138.50 रुपए हो गई है, जबकि पहले इसके लिए 137.12 रुपए चुकाने पड़ते थे.

बता दें कि ये चौथी बार है जब हवाई ईंधन महंगा हुआ है. इससे पहले अक्टूबर में ATF की कीमतों में 13.22 फीसदी यानी करीब 16 रुपए प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया था. लगातार बढ़ती कीमतों से एयरलाइंस की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों को टिकट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

कितना महंगा हुआ ATF?
1 नवंबर से दिल्ली में ATF की कीमत 137.12 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 138.50 रुपए प्रति लीटर हो गई है. मतलब 1 लीटर ईंधन पर 1.38 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अक्टूबर में हुई बड़ी बढ़ोतरी के बाद नवंबर में भी कीमतें बढ़ने से एयरलाइंस की लागत पर दबाव बना रह सकता है. लगातार चार महीने से ईंधन महंगा होने का असर कंपनियों के बजट पर पड़ना तय है.

ATF बढ़ने से क्या होता है?
किसी भी एयरलाइन के लिए विमान का ईंधन सबसे बड़े खर्चों में से एक होता है. एयरलाइंस के ऑपरेटिंग खर्च में ATF की हिस्सेदारी करीब 35 से 40 फीसदी तक की होती है. ऐसे में जब भी हवाई ईंधन महंगा होता है तो कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है.

महंगा होगा फ्लाइट टिकट?
ATF की कीमत बढ़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब हवाई टिकट भी महंगे होने वाले हैं? असल में होता ये है कि ईंधन की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए एयरलाइंस टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला कर सकती हैं. इसके अलावा कंपनियां अपने किराये में भी बदलाव कर सकती हैं.

लेकिन फिलहाल किसी भी रूट पर हवाई टिकट तुरंत महंगा नहीं किया गया है. हां, अगर ईंधन की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी जारी रहती है तो एयरलाइंस के पास किराया बढ़ाने या फ्यूल सरचार्ज लगाने का ऑप्शन है.

आज LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम, जानें अब कितने रुपए महंगा हुआ

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)