आधुनिक पुलिसिंग को तकनीक से मिलेगी मजबूती, IIT गांधीनगर और गुजरात ATS ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किया MoU
17 Sep 2026, 09:06 PM

आधुनिक पुलिसिंग को तकनीक से मिलेगी मजबूती, IIT गांधीनगर और गुजरात ATS ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किया MoU

Patrika
@patrika
IIT Gandhinagar: राष्ट्रीय सुरक्षा और आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ी चुनौतियों के तकनीकी समाधान तलाशने के लिए भारतीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइआइटी-गांधीनगर) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (गुजरात एटीएस) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थान शोध, तकनीक, क्षमता निर्माण और पेशेवरों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। समझौते पर गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी और आइआइटी गांधीनगर के डीन (आरएंडडी) प्रो. विमल मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आइआइटी के निदेशक प्रो. रजत मूना, गुजरात एटीएस के एसपी सिद्धार्थ के. व अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation