Shajapur, Madhya Pradesh
10 Sep 2026, 04:30 PM
‘आपका मनचाही जगह तबादला करा दूंगा’, शुजालपुर में सरकारी कर्मचारियों से साइबर ठगी का अजब मामला
Patrika
@patrika
Shajapur News : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले शुजालपुर में सरकारी कर्मचारियों को मनचाही जगह तबादला कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी अफसर को पोलायकलां पुलिस ने 8 माह बाद सूबे के अनूपपुर जिले के कोतमा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उपसंचालक अथवा डिप्टी डायरेक्टर बताकर विभागीय कर्मचारियों को फोन करता था। तबादले की फाइल बड़े अधिकारियों के पास होने का झांसा देकर वो अलग-अलग किस्तों में रुपए मोबाइल नंबरों और यूपीआई खातों में जमा करवा लेता था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)