Gwalior, Madhya Pradesh
29 Oct 2026, 07:50 PM
त्योहारों में साइबर ठगी का महाजाल, 663 के रिफंड के चक्कर में गंवाए 99 हजार
News Patrika
@newspatrika
ग्वालियर. त्योहारों पर खरीदारी की खुशी साइबर ठगों के लिए कमाई का मौका बन गई है। बाजार में छूट और ऑनलाइन शॉपिंग के बीच ठग क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, अटके हुए पेमेंट का रिफंड दिलाने और गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर लोगों की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर रहे हैं। नवदुर्गा से करवाचौथ तक महज 17 दिन में शहर और देहात में साइबर ठगी की करीब 20 वारदातों में 18 लाख 73 हजार 236 रुपए पार हो गए। यानी रोज औसतन 1.10 लाख रुपए से ज्यादा की चपत लगाई गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किए हैं, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)