72 घंटों में उज्जैन के ‘खड़े हनुमानजी’ के आगे झुका बुलडोजर, भक्तों के बीच मुस्कुराए बाबा, गाया सुंदरकांड
Madhya Pradesh 09 Sep 2026, 10:40 AM

72 घंटों में उज्जैन के ‘खड़े हनुमानजी’ के आगे झुका बुलडोजर, भक्तों के बीच मुस्कुराए बाबा, गाया सुंदरकांड

Patrika
@patrika
Khade Hanumanji Sunderkand reels viral: उज्जैन शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र सतीगेट-सराफा बाजार स्थिति खड़े हनुमान मंदिर में मंगलवार को संध्याकालीन आरती के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रोड चौड़ीकरण में विस्थापन को लेकर चर्चा में आए मंदिर प्रांगण में भव्य आरती एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओ ने संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर आरती में सहभागिता की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation