01 Nov 2026, 01:01 PM
दो नवनिर्वाचित MLC के BJP में जाने पर घमासान, RJD बोली- जदयू को मिटाने की साजिश कर रही भाजपा
News Patrika
@newspatrika
Independent MLAs Join BJP: बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शानदार जीत हासिल करने वाले दो नवनिर्वाचित सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के फैसले ने बिहार में एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए डॉ. राहुल राज के BJP में शामिल होने के बाद मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधा है। राजद ने इसे न केवल संविधान और जनादेश का उल्लंघन बताया है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के खिलाफ भाजपा की एक अंदरूनी साजिश भी करार दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)