Madhya Pradesh
11 Sep 2026, 07:21 PM
17 महीने में 775 साइबर फ्रॉड: जांच के लिए नहीं एक्सपर्ट, दीवान-दरोगा के भरोसे तफ्तीश
Patrika
@patrika
ग्वालियर. साइबर ठगों के बढ़ते हौसले और आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने के नए-नए तौर-तरीकों के बीच ग्वालियर पुलिस की कार्यप्रणाली कागजी दावों तक ही सिमट कर रह गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर 17 महीने पहले ई-जीरो एफआइआर की व्यवस्था लागू होने के बाद थानों में साइबर ठगी के मामले तो धड़ल्ले से दर्ज होने लगे हैं, लेकिन इन मामलों की तफ्तीश करने के लिए थानों में न तो कोई आधुनिक तकनीकी सेटअप है और न ही एक भी साइबर एक्सपर्ट। नतीजा यह है कि करोड़ों रुपये ठगे जाने के बावजूद दीवान और दरोगाओं के हवाले चल रही जांच फाइलों में ही दम तोड़ रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)