15 मिनट में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला, पतियों ने चाकू-कैंची से किए वार
Madhya Pradesh 08 Sep 2026, 08:01 PM

15 मिनट में दो महिलाओं पर जानलेवा हमला, पतियों ने चाकू-कैंची से किए वार

Patrika
@patrika
ग्वालियर। शहर में महज 15 मिनट के अंतर में दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की वारदातों से सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में आरोपी महिलाएं के पति हैं और घरेलू विवाद के बाद हमले किए गए। एक घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा में हुई, जहां पति ने पत्नी पर चाकू से छह-सात वार किए। वहीं माधौगंज के प्रीतमपुर में पति ने पत्नी पर कटिंग करने वाली कैंची से छह बार हमला कर दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5

Comments (0)

Login to join the conversation