10 Oct 2026, 09:51 AM
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP की बड़ी जीत, बंगाल के अल्पसंख्यक वोटबैंक में बड़ी सेंधमारी या महज चुनावी संयोग?
News Patrika
@newspatrika
West Bengal Bypoll Results: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के ठीक चार महीने बाद हुए दो विधानसभा उपचुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जबरदस्त जीत ने न केवल विधानसभा में पार्टी की ताकत को 209 तक पहुंचा दिया है, बल्कि पारंपरिक चुनावी समीकरणों को भी हिलाकर रख दिया है। विशेष रूप से रेजीनगर सीट, जहां लगभग 70 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम समुदाय से आते हैं, वहां भाजपा की 75,816 वोटों के भारी अंतर से मिली जीत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह बंगाल के अल्पसंख्यक वोट बैंक में किसी स्थायी बदलाव की शुरुआत है या फिर विपक्ष के बिखराव के कारण हुआ कोई अस्थायी चुनावी उलटफेर।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)