14 Oct 2026, 09:53 PM
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
ABP News
@abpnews

आज के दौर में लगभग हर किसी के घर में Smart टीवी आ चुका है. फिल्में देखनी हों, वेब सीरीज का मजा उठाना हो या यूट्यूब पर वीडियो देखना सब Smart टीवी पर आसानी से हो जाता है. लेकिन बहुत से लोग इस टीवी का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. आपने कभी गौर किया है कि टीवी के साइड में तो कुछ टीवी के पिछले हिस्से में जो USB पोर्ट दिए होते हैं वे असल में कितने काम के हैं?

ज्यादातर लोग यही मानकर चलते हैं कि इनका काम सिर्फ Pen Drive लगाकर पुरानी फोटो और फिल्में चलाना है. लेकिन आपको बता दें यह छोटा सा पोर्ट आपके नार्मल टीवी को मल्टी फंक्शनिंग गैजेट बना सकता है. चलिए जानते हैं कि इस USB पोर्ट से आप अपने रोजमर्रा के कौन-कौन से बड़े काम चुटकियों में आसान बना सकते हैं और टीवी का पूरा फायदा उठा सकते हैं.

बनाएं नया HDMI और चलाएं स्ट्रीमिंग डिवाइस

मिड-रेंज Smart टीवी में अक्सर पोर्ट्स की कमी खलती है. अगर आपके पास सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंडबार तीनों हैं. तो HDMI स्लॉट तुरंत फुल हो जाते हैं. ऐसे में केबल बदलने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. बाजार में काफी सस्ते USB to HDMI कनवर्टर डोंगल आसानी से मिल जाते हैं. बस इस डोंगल को टीवी के खाली पोर्ट में प्लग करिए और आपका एक एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट मिनटों में तैयार हो जाएगा.

वहीं दूसरी तरफ अगर आप Amazon Fire Stick या Google Chromecast इस्तेमाल कर रहे हैं तो दीवार के स्विच बोर्ड तक अलग चार्जर लगाने की कोई दरकार नहीं है. इन Streaming Sticks की पावर केबल को सीधे USB से कनेक्ट कर दीजिए. जैसे ही आप टीवी ऑन करेंगे, स्ट्रीमिंग स्टिक अपने-आप On हो जाएगी. इससे बिजली की बचत होती है और दीवार पर लटकते तारों से छुट्टी मिल जाएगी.

ऐसे बनाएं मिनी Computer और Charge करें फोन

Remote के तीरों वाले बटन दबाकर स्क्रीन पर Password या Youtube पर कुछ सर्च करना किसी सजा से कम नहीं लगता. इस झंझट से बचने के लिए आप अपने Wireless Keyboard और Mouse का USB डोंगल सीधे टीवी में प्लग कर सकते हैं. ऐसा करते ही आपका Smart टीवी पलक झपकते ही एक मिनी Computer में तब्दील हो जाता है.

टीवी पर Internet ब्राउजर खोलकर सोफे पर लेटे-लेटे काम करना, Articles पढ़ना या E-mail चेक करना बेहद आसान हो जाता है. इसके अलावा यह पोर्ट एक इमरजेंसी Charger का काम भी करता है. मान लीजिए आप किसी घर के सारे स्विच पहले से फुल हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में Data Cable को टीवी के USB पोर्ट से जोड़िए और फोन चार्ज कर लीजिए. यह ठीक है कि फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी लेकिन इमरजेंसी में फोन को स्विच-ऑफ होने से जरूर बचा लेगा.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर

Ambient RGB लाइट्स लगाएं और CCTV को दें पावर

घर पर बिल्कुल Theatre जैसा Cinematic माहौल तैयार करने के लिए आजकल टीवी के पीछे Ambient RGB led स्ट्रिप लगाने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ा है. स्क्रीन के सीन के साथ सिंक होकर दीवार पर चमकने वाली यह बैकलाइट न सिर्फ लिविंग रूम को एक प्रीमियम और लग्जरी लुक देती है. इन एलईडी स्ट्रिप्स को चलाने के लिए अलग से कोई भारी-भरकम एडेप्टर नहीं चाहिए यह सीधे टीवी के यूएसबी पोर्ट से आराम से पावर ले लेती हैं.

वहीं घर की हिफाजत के लिए अगर आपने कोई कॉम्पैक्ट Wi-Fi होम सिक्योरिटी कैमरा लिया है तो उसे भी इसी पोर्ट से बिजली दी जा सकती है. टीवी आमतौर पर कमरे के बीचों-बीच ऐसी ऊंचाई पर लगा होता है जहां से पूरा कमरा नजर आता है. कैमरे को टीवी से जोड़ते ही बिना किसी फैले तार के आपकी सिक्योरिटी का इंतजाम पुख्ता हो जाता है.

यह भी पढ़ें: फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)