US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
15 Oct 2026, 03:27 PM

US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार

ABP News
@abpnews

अमेरिका के इलिनोइस में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की साजिश मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने 19 साल के एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार किया है. वह पैलेटाइन इलाके का रहने वाला है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसके पास से एक लेटर मिला, जिसमें नस्लवादी विचारधारा के साथ भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र था.

पुलिस का मानना है कि संदिग्ध 11 अक्टूबर को ऑरोरा इलाके में किसी हिंदू पूजा स्थल पर हमला करने की योजना बना रहा था. आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होनी है.

According to the latest reporting, the heavily armed gunman was already at the Hindu temple and attempted to start shooting, but the gun jammed. The man described himself as a "sociopathic white supremacist Neo-Nazi filled with hatred, fantasizing about mass murder nearly every day." Very disturbing details here: https://t.co/G2aN90yTu8

— Hindu American Foundation (@HinduAmerican) October 15, 2026

सहकर्मी की सूचना के बाद शुरू हुई जांच

पैलेटाइन पुलिस के अनुसार, जांच 11 अक्टूबर को शुरू हुई. माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस को एक व्यक्ति ने संदिग्ध के इलेक्ट्रॉनिक मैसेज के बारे में जानकारी दी थी. इसके बाद दोनों पुलिस विभागों ने मिलकर मामले की जांच की. जांच टीम के मुताबिक, पैपोराकिस ने एक व्यक्ति के साथ ऐसा डॉक्यूमेंट शेयर किया था, जिसमें बड़े पैमाने पर गोलीबारी की प्लानिंग का जिक्र था. उसने राइफल, मैगजीन, बॉडी आर्मर और दूसरे सेफ्टी मशीन तस्वीरें भी भेजी थीं. पुलिस ने इन मैसेज और दूसरे सबूतों की जांच के बाद कार्रवाई की.

STORY | 19-year-old arrested in Illinois for planning attack on Hindu place of worship A 19-year-old man was arrested for plotting an attack “potentially targeting” a Hindu place of worship in the Aurora area in Illinois, with authorities recovering a manifesto expressing white supremacist ideologies and containing references to violence against people of “Indian descent.” (Story By Yoshita Singh/PTI) READ: https://t.co/Zul0DQKb1W

— Press Trust of India (@PTI_News) October 15, 2026

घर से राइफल, गोलियां और सेफ्टी इक्विपमेंट मिले

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान एक राइफल, कई भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों गोलियां और दूसरे इक्विपमेंट बरामद किए. इनमें बॉडी आर्मर वाली एक जैकेट भी शामिल थी.

सहकर्मियों को कही थी हमले की बात

अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से पेश जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपने कुछ पार्टनर से कहा था कि रविवार एक खास दिन होने वाला है. जांच टीम का आरोप है कि उसने हमले की योजना से जुड़ी बातें भी शेयर की थीं. 11 अक्टूबर को आरोपी ने एक सहकर्मी को फोन करके बताया कि उसकी बंदूक जाम हो गई है और वह वहां से तेजी से निकल गया. इसके बाद सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. अधिकारियों का कहना है कि इसी जानकारी से जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली. हालांकि, इन आरोपों पर अदालत में सुनवाई होनी बाकी है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation