10 Oct 2026, 10:46 AM
‘कभी भी भड़क सकता है गुस्सा, देश बचाना है’, उद्धव ठाकरे का शिवसैनिकों को बड़ा संदेश
News Patrika
@newspatrika
Maharashtra Politics: मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी दशहरा रैली (दसरा मेळावा) की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक माहौल पर चिंता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति तनावपूर्ण है और कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने शिवसैनिकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर देश को बचाना है, तो सभी को मिलकर काम करना होगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)