Rajgarh, Madhya Pradesh
14 Oct 2026, 10:30 AM
मन्नत पूरी होते ही उल्टे से सीधा हो जाता है स्वस्तिक, राजगढ़ वाली माता करती चमत्कार
News Patrika
@newspatrika
Mata Jalpa Rajgarh : देश-प्रदेश में नवरात्रि की धूम मची हुई है। जहां घरों में व्रत रखकर मां की पूजा पाठ कर रहे हैं वहीं सभी शक्तिपीठों पर माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारें लग रहीं हैं। एमपी के राजगढ़ के सभी देवी मंदिरों में भी यही हालात हैं। यहां के कुछ मंदिर तो बहुत विख्यात हैं। राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 4 किमी दूर टेकरी पर विराजी हैं मां जालपा। मंदिर में गेहूं के दानों की गणना से विवाह मुहूर्त तय होते हैं। मन्नत मांगने का तरीका तो बेहद खास है। मां जालपा के मंदिर में मन्नत पूरी होते ही स्वस्तिक चिन्ह उल्टे से सीधा हो जाता है। राजगढ़ वाली माता के दर्शन करने दूर दूर से भक्त आ रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)