06 Nov 2026, 10:36 AM
‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं
News Patrika
@newspatrika
Sunita Ahuja On relationship with Govinda: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ, बेबाक बयानों और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह अक्सर अपने पति पर अफेयर के आरोप लगाती आई हैं। वहीं, गोविंदा का नाम भी अभिनेत्री रानी स्वर्णकार से जुडता आया है। अब इन्हीं चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा ने नया बयान दिया है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि गोविंदा ने जो पूरी जिंदगी जी है वह उनके भाग्य की है। उनके इन बयानों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया और गलियारों में हलचल मचा दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)