Madhya Pradesh
05 Oct 2026, 10:45 PM
चीन को हराने का दबाव था, आंखों में ओलंपिक का सपना: इशिका
Patrika
@patrika
ग्वालियर. चीन के खिलाफ एशियन गेम्स का फाइनल… सामने मजबूत प्रतिद्वंद्वी और दांव पर सिर्फ स्वर्ण पदक नहीं, बल्कि ओलंपिक का टिकट भी। दबाव बहुत था, लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों की आंखों में एक ही सपना था—देश के लिए इतिहास रचना। इसी जुनून, आपसी भरोसे और मैदान पर बेहतरीन तालमेल के दम पर भारतीय टीम ने चीन को हराकर 44 साल का इंतजार खत्म किया और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य इशिका चौधरी रविवार को जापान से ग्वालियर पहुंचीं। यहां हॉकी एकेडमी की खिलाड़ियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। घर लौटने के बाद इशिका ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में इस ऐतिहासिक जीत के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि फाइनल में दबाव जरूर था, लेकिन टीम के हर खिलाड़ी की नजर ओलंपिक के सपने पर थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)