SIR Controversy: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण, Form 6 में बदलाव नहीं; अलग से Declaration की व्यवस्था
26 Sep 2026, 06:45 PM

SIR Controversy: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण, Form 6 में बदलाव नहीं; अलग से Declaration की व्यवस्था

Patrika
@patrika
SIR Form 6: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेदों के बीच आयोग ने Form 6 और उससे जुड़े Declaration को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग के अनुसार, Form 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SIR के तहत नए मतदाताओं के लिए इसके साथ एक अतिरिक्त Declaration Form लगाया गया है। आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था उसके SIR निर्देशों का हिस्सा है। आयोग ने यह भी कहा है कि SIR और तकनीक से जुड़े सभी अंतिम फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से Form 6 से जुड़े बदलावों पर आपत्ति किए जाने की रिपोर्ट सामने आई थी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation