15 Oct 2026, 11:11 AM
Stock Market: IT शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 400 पॉइंट चढ़ा, सरकारी बैंकों के शेयरों में दिख रही बिकवाली
News Patrika
@newspatrika
भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स आज 184 अंक की बढ़त के साथ 72,965.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 24 मिनट पर यह 0.52 फीसदी या 382 अंक की बढ़त के साथ 73,169 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.63 फीसदी या 141 अंक की बढ़त के साथ 22,764 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में धीरे-धीरे तेजी मजबूत होती गई और सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 1.13 फीसदी या 812 अंक की बढ़त के साथ 73,598 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी इस समय 236 अंक उछलकर 22,858 पर ट्रेड करता दिखा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)