14 Oct 2026, 04:00 PM
नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा के साथ खरीदारी का भी शुभ संयोग, अंतिम 6 दिनों में बनेंगे खास योग
AU News
@aunews
Shardiya Navratri 2026 shubh yog: मां दुर्गा की आराधना, भक्ति का उल्लास और शुभ मुहूर्ती के बीच शारदीय नवरात्र में खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के कई अवसर मिलेंगे। नवरात्र के दौरान त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और द्विपुष्कर जैसे योग बनेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों को खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए नवरात्र 20 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान बाजारों में आभूषण, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान की खरीदारी को लेकर उत्साह रहने की उम्मीद है। इस बार 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी का संयोग भी विशेष रहेगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)